
Blackthorn estate...
ये मेंशन किसी महल से कम नहीं था । चारों तरफ बॉडीगार्ड अपने हाथों में gun लिए खड़े थे । तभी मेन गेट से एंट्री होते हुए एक ब्लैक रॉल्स रायस अंदर आई । वहां पर खड़े गार्ड्स ने तुरंत आके बैक साइड का दरवाजा खोला और रेवती मुस्कुराते हुए बाहर निकली । वही दूसरी तरफ जब गार्ड ने दरवाजा खोलना चाहा तो धारा ने मना कर दिया बोली..
" Thanks... But मुझे itni फॉर्मेलिटी नहीं करनी । "
इतना बोल वो उतर गई और सामने आई देखा एक शक्श जिसकी उम्र लगभग 50 साल थी लेकिन देखने में वो 35 से 40 साल का था । वो शक्श और कोई नहीं उसके स्टेप फादर मिस्टर ईवान थे । तभी उसके कानो में रेवती की आवाज पड़ी..
" धारा.. बेटा, यहां आओ । अपने डैड से मिलो.."
धारा annoying रिएक्शन देते हुए पास आई और अपना हाथ आगे करते हुई बोली..
" Hii... "
उसके इस तरह के बिहेवियर से ईवान थोड़ा निराश हो गया वही रेवती का चेहरा गुस्से से लाल हो गया था । वो बोली.. " धारा वो तुम्हारे डैड है.. तमीज से पेश आओ उनसे.... "
" Ohh sorry... Hello step dad.. "
उसकी बात पर रेवती कुछ बोलती की तभी इवान हल्का सा स्माइल देते हुए बोला..
" इट्स ओके रेवती.. अभी वो बच्ची है । धीरे धीरे समझ जाएगी । " फिर उसने मेड की तरफ इशारा करते हुए धारा से ...
" बेटा.. स्टेला आपको रूम दिखा देगी । आप थोड़ा रेस्ट कर लो हम डिनर पर मिलेंगे । "
धारा ने कुछ भी नहीं कहा और स्टेला के साथ चली गई उसके जाते ही रेवती इवान से बोली..
" I am sorry darling... धारा को थोड़ा समय लगेगा एडजस्ट करने में । "
इवान ने कहा.. " i can understand baby.... मैं उसके दिल में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश करूंगा । "
इतना कहकर उसने रेवती को गले लगा लिया । वही जब धारा अपने रूम में आई तो रूम का इंटीरियर देख हैरान हो गई । क्योंकि ये उसी की पसंद का रूम था । उसने जैसा अपने स्केच बुक में ड्रा किया था हर एक चीज वैसी ही थी । रूम में एक क्वीन बेड था जिसके हेड रेस्ट के ऊपर धारा की एक बड़ी सी फोटो लगी थी । रूम से attached बालकनी जिसमे उसके फ्लावर पॉट रखे थे जो उसके फ्लैट से लाए गए थे । रूम के अंदर एक closet रूम और राइट साइड एक मिनी लाइब्रेरी ।
धारा ने गहरी सांस ली और बेड पर पीठ के बल सीधा लेट गई.. " आपने पूरी कोशिश करी है मुझे इंप्रेस करने की but आप मेरे दिल में जगह नहीं बना सकते । मुझे आपसे नफरत नहीं है लेकिन प्यार भी नहीं । "
ये सोचते ही उसने अपनी आंख बंद कर ली ।
रात के करीब 8 बजे..
सभी लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे थे इवान और उसकी बेटी ईवा जो धारा के उम्र की थी, रेवती और धारा । ईवा बार बार धारा को देख रही थी और ये चीज वो अच्छे से महसूस कर पा रही थी । रेवती ने ईवा और धारा के प्लेट में खाना डाला । वही इवान ईवा को धारा और रेवती से मिलवाते हुए बोला..
" प्रिंसेस... इनसे मिलो ये तुम्हारी मॉम और सिस्टर । "
ईवा ने स्माइल के साथ हेलो बोला । धारा को तो कोई फर्क नहीं पड़ा । उसने चुप चाप डिनर किया और अपने रूम में चली गई ।
रात के करीब 2 बज रहे थे । धारा बेड मैं लेटी हुए कांप रही थी और उसका चेहरा पसीने से भरा हुआ था । शायद धारा कोई बुरा सपना देख रही थी उसके होंठ धीरे-धीरे हिल रहे थे तभी अचानक से उसकी नींद खुली और वह चौंक कर बैठ गई । उसकी गहरी गहरी सांसे चल रही थी उसने अपना दोनों हाथ फेस पर रखा और एक लंबी सांस ली । फिर उसने पानी पीने के लिए जैसे ही गिलास उठाया तो उसमें पानी नहीं था और ना ही जग में ।
वो उठी और हाथों में जग लेकर किचेन की तरह जाने लगी । पूरे घर में अंधेरा था लेकिन बीच बीच में लाइट जल रही थी । धारा किचेन में आई और उसने फ्रिज से बॉटल का पानी लिया और पीते हुए जैसे ही मुड़ी की उसके आंखे फैल गई ।





Write a comment ...