
सुबह के 5 बज रहे थे लेकिन मासूम अभी अंदर नहीं आई थी । लक्ष्य ने उसके पास जाने की कोशिश की लेकिन मासूम ने बाहर से बालकनी का दरवाजा लॉक कर रखा था । उसकी इस हरकत पर लक्ष्य को बहुत हर्ट हो रहा था वो जानता था कि मासूम बहुत गुस्सैल है और जो कुछ भी हुआ उसमें उसकी गलती है लेकिन इतनी देर तक भला कौन नाराज रहता है उसे अभी भी मासूम की चिंता हो रही थी उसने कई बार मासूम को दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन मासूम ने दरवाजा नहीं खोला ।
लक्ष्य चुप चाप बेड पर बैठा था उसकी आंखों में आंसू थे लगभग आधा घंटा बाद,, मासूम अंदर आई उसने एक बार भी लक्ष्य की तरफ नहीं देखा और डायरेक्ट बाथरूम में चली गई । उसके जाते ही लक्ष्य अपनी जगह से उठा पर कमरा ठीक किया फिर मासूम के लिए कपबोर्ड से कपड़े निकाले बेड पर रख दिया बाकी ड्रेसिंग टेबल पर उसका सारा सामान रख दिया जो जो वो डेली पहनती थी । फिर वो बाहर चला गया ।
किचेन में आते ही लक्ष्य ने मासूम के लिए ब्रेकफास्ट बनाना शुरू किया वो आज मासूम के लिए hot veg soup बना रहा था क्योंकि काफी देर तक मासूम बालकनी में खड़ी थी और अब ठंड का मौसम भी आ रहा था इसलिए उसने सोचा वो मासूम के लिए सूप बना दे ताकि वो बीमार न पड़े ।
तभी अखंड वहां आया उसने लक्ष्य से कहा... " तुम्हें कुछ खाना था तो शेफ को बता देते । सुबह सुबह परेशान क्यों हो रहे हो । "
उसकी बात पर लक्ष्य बोला.. " मै अपने लिए नहीं मासूम के लिए सूप बना रहा हूं । वो गुस्सा है और ऊपर से काफी देर तक बाहर थी उन्हें ठंड न लग जाए इसलिए । "
अखंड मुस्कुराते हुए बोला... " एक तुम हो अपनी बीवी का कितना ध्यान रखते हो और एक वो है जो हर बात पर तुमसे गुस्सा हो जाती है । मै तो कहता छोड़ दो यार ऐसी नक्चड़ी.. "
इसे आगे अखंड कुछ कहता उससे पहले ही लक्ष्य ने कहा.. " प्लीज अखंड मासूम के बारे में कुछ मत बोलो । मै उनके बारे में कुछ गलत नहीं सुनूंगा और वैसे भी कल गलती मेरी थी मुझे नहीं जाना चाहिए था वहां पर लेकिन मेरा यकीन करो मैं मासूम को तकलीफ नहीं देना चाहता था । मैं सो रहा था लेकिन अचानक मेरे सर में बहुत तेज दर्द हुआ और मेरी नींद खुल गई फिर मैं जैसे ही कमरे के बाहर आया तो वो आवाज आने लगी । "
इतना कहते हुए लक्ष ने अपना सर झुका लिया । उसकी पूरी बात समझते हुए उसके कंधे पर हाथ रखते हुए बोला...
" मैं जानता हूं कि तुम मासूम से बहुत प्यार करते हो और उसकी बातें भी मानते हो । तुम चिंता मत करो अभी देखना मासूम कैसे तुम्हारे हाथों का बना हुआ गरमा गरम सूप पाएगी वैसे ही उसका गुस्सा छूमंतर हो जाएगा । "
थोड़ी देर बाद... लक्ष्य ने ट्रे में ब्लैक कॉफी और सूप लेकर रूम की तरफ बढ़ गया । रूम में आते ही उसने देखा पूरे कमरे की लाइट्स ऑन थी । ये देख उसे थोड़ा अजीब लगा ओके मासूम कभी भी कमरे की सभी लाइट्स ऑन नहीं करती थी ऐसा वो कब करती थी जब वह कोई चीज ढूंढ रही हो या फिर उसे बहुत तेज गुस्सा आ रहा हूं ।
तभी उसकी नजर मासूम पर गई जो अपने अलमारी के सामने खड़ी थी उसने ब्लैक कलर का बिजनेस सूट पहना हुआ था ये लक्ष्य के फेस में हल्की स्माइल आ गई क्योंकि मासूम ने वही कपड़े पहने थे जो लक्ष्य उसके लिए निकल कर गया था ।
उसने ट्रे टेबल पर रखा और अपना सर झुका कर मासूम से बोला... " मैने ब्लैक कॉफी और सूप बनाया है आपके लिए । आप पी लीजिए कल रात से बाहर थी और आपने शावर भी लिया है । ठंड की वजह से आप बीमार पड़ जाएगी । "
उसकी पूरी बात सुनकर मासूम ने उसे घूर कर देखा और आकर सोफे पर आकर बैठ गई । वो लक्ष्य से नाराज थी लेकिन वो जानती थी कि लक्ष्य बहुत इमोशनल है इसलिए वो बिना मना किए सूप पीने लगी और अपने मोबाइल में कुछ करने लगी । उसे इस तरह देख लक्ष्य खुश हुआ और वो कपबोर्ड के पास गया और एक ब्लैक फाइल लेकर आया और मासूम को देते हुए बोला..
" आप यही ढूंढ रही थी न । वो मैंने कल अलमारी की सफाई की थी तो ऊपर वाले दराज में रख दिया था ।" मासूम ने बिना कहे file ले ली और उसे रीड करने लगी ।
मासूम को कुछ न बोलते देख लक्ष्य को बुरा लग रहा था । उसके आंखों में आंसू आ गए वो उसके पास बैठ गया और अपनी रुआंसी आवाज में बोला...
" मुझे माफ कर दीजिए । I am really sorry.... आप मुझे punishment दे दीजिए लेकिन मुझसे बात करना मत बंद करिए । आप मुझसे बात नहीं करती है तो ऐसा लगता है कि मेरी सांसे थम रही है मुझे सांस नहीं आती है । मै आपसे बहुत प्यार करता हूं मैं आपके बिना नहीं रह पाऊंगा । "
इतना कहते हुए वो सच में रोने लगा । उसकी आंखों में आंसू देख कर मासूम ने तुरंत उसके चेहरे को अपने हाथ में भरा और प्यार से बोली..
" तुम एक नंबर के stupid हो... इतनी से बात में कोई रोता है । मुझे सही से नाराज भी नहीं होने देते । "
उसकी बात सुन लक्ष्य अपनी आंसू भरी आंखों से उसे देखते हुए बोला... " आपके लिए इतनी सी बात है लेकिन मेरे लिए बहुत बड़ी बात है । मै आपसे बात किए एक पल नहीं रह सकता । और मैं प्रोमिस करता हु कभी आपको नाराज नहीं होने दूंगा । "
इतना कह कर उसे खुद आगे आकर मासूम के लिप्स को कैप्चर कर लिया । मासूम भी उसे बहुत प्यार से किस कर रही थी लेकिन तभी लक्ष्य को कुछ महसूस हुआ वो तुरंत उससे अलग हुआ और उसके माथे पर हाथ रखते हुए बोला..
" आपको फीवर कितनी तेज है । देखा.... मैने कहा था बाहर मत रहिए बीमार पड़ जाएगी । "
उसे परेशान होता हुआ देख कर मासूम उसके सीने से अपना सर लगाते हुए उसे hug कर लेती और बोलती है...
" नॉर्मल फीवर है स्वीटहार्ट... और अब तो मैने सूप भी पी लिया है । ठीक हो जाऊंगी । " लक्ष्य ने भी उसे अपनी बाहों में कसकर जकड़ लिया । कुछ देर तक दोनों एक दूसरे से ऐसे ही चिपके बैठे रहे ।
मासूम उससे अलग हुई और बोली.. " मैं स्टडी रूम में जा रही हु लंच टाइम पर रेडी रहना हम बाहर जायेंगे । "
" कहां ? "
उसकी बात पर मासूम ने कहा.. " आज लंच पर... मुझे एक इनविटेशन मिला है तो मैं अपने cute husband के साथ जाना चाहती हु । " ये बोलकर मासूम मुस्कुरा कर लक्ष्य को देखने लगी । लक्ष्य तो बस उसकी मुस्कुराहट में खो गया था उसने मासूम के माथे पर किस किया और बोला..
" आप ऐसी मुस्कुराती रहा करो । बहुत खूबसूरत लगती हो । "
_______
लगभग एक घंटे बाद.... लक्ष्य फ्रेश होकर हॉल में आया । उसने देखा अखंड पीटर और रौनक तीनों हाल में बैठे थे ।
" क्या बात है बड़ी शांति है फिर कुछ हुए है क्या ? " लक्ष्य बोलते हुए सोफे पर बैठ गया । उसकी बात सुनकर उन तीनों से उसे ऐसे घूरा जैसे वो कोई एलियन हो ।
लक्ष्य। __ " क्या है ? ऐसे क्यों देख रहे हो ? "
रौनक ___" तू पागल है क्या ? "
उसकी बात पर लक्ष्य लंबी स्माइल के साथ बोला.. " हा तुम्हारी बहन के प्यार में । "
उसकी बात पर तीनों ने अपना माथा पीट लिया । और अखंड बोला... " हा हा तू मासूम का पुजारी बनकर घूम । मै तुझे आज माला ला दूंगा और तू बस मासूम मासूम जप । "
तभी वहां गुस्से भरी आवाज आई
" तुम सब पागल हो गए हो क्या ? मै कुछ नहीं जानती अगले एक घंटे में मुझे मेरी फाइल टेबल पर मिलनी चाहिए । "
उन तीनों की नजर मासूम पर पड़ी जो सीढ़ियों से उतरते हुए नीचे आ रही थी और फोन पर किसी से बात कर रही थी । तभी अचानक उसे चक्कर आने लगा और उसके आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। उसके हाथो से फोन गिर कर नीचे गिर गया लेकिन मासूम नीचे गिर पाती उससे पहले ही लक्ष्य ने उसे अपने बाहों में ले लिया ।
दरअसल लक्ष्य मासूम को देखते ही उसके पास आ रहा था लेकिन जब उसने देखा कि मासूम को चक्कर आ रहे है तब वो दौड़कर मासूम के पास गया और उसके गिरने से पहले ही अपनी बाहों में भर लिया ।
" मासूम... "
अखंड और पीटर भी जल्दी से गए । वही लक्ष्य ने मासूम को गोद में उठाया और कमरे में जाने लगा । पीटर ने डॉक्टर को कॉल कर दिया था । कमरे में आते ही लक्ष्य ने मासूम को आराम से बेड में लिटाया उसका शरीर भट्टी की तरह गर्म था । लक्ष्य ने मासूम की हील उतारी और उसे ब्लैंकेट से अच्छे से कवर कर दिया ।
" भाई अभी तक डॉक्टर क्यों नहीं आई ? कितना टाइम लगेगा । " लक्ष्य में पूछा । उसकी बात पर पीटर कुछ बोलता उससे पहले ही एक लड़की भागते हुए अंदर आई उसकी उम्र करीब 25 साल थी ।
अंदर आते ही वो हांफते हुए बोली.. " sorry sorry। थोड़ा लेट हो गया । "
लेकिन लक्ष्य ने थोड़ा तेज आवाज में कहा.. " सॉरी बाद में कहना । पहले मेरी वाइफ को चेक करो । और जल्दी बताओ उन्हें क्या हुआ है । "
उसकी आवाज में परेशानी झलक रही थी डॉक्टर ने हा कहा और मासूम को चेक करते हुए बोली.. " आप सब प्लीज़ बाहर जाईए मुझे कुछ चेक अप करना है । "
सब लोग बाहर आ गया। लक्ष्य को इतना परेशान देख कर पीटर ने उसके कंधे पर हाथ रखा और कहा.. " तुम चिंता मत करो । वो ठीक हो जाएगी । "
लगभग 15 मिनट बाद वो लड़की बाहर आई उसे देखते ही लक्ष्य ने तुरंत पूछा...
" क्या हुआ है मासूम को ? वो ठीक है न ? "
वो बोली.. " उन्हें फीवर बहुत ज्यादा है । मैने इंजेक्शन दे दिया है । और मैने ब्लड टेस्ट के सैंपल ले लिए है । कल सुबह तक report,आ जाएगी । और मैने कुछ मेडिसिन लिखी है आप उन्हें टाइम पर दे दीजिएगा । "
अखंड ने कहा.. " तुम मासूम के पास जाओ मैं डॉक्टर को ड्रॉप करके आता हूं और दवा भी लेते आऊंगा । " इतना बोलकर वो वहां से चला गया और लक्ष्य अंदर मासूम के पास आ गया । ।
बाहर आते ही वो लड़की अखंड को घूरते हुए बोली... " ये क्या था ? "
अखंड – " क्या ? ? "
" वो लड़का कौन था ? उनके लिए बहुत परेशान हो रहा था । "
अखंड ने कहा.. " पति है उसका ! जान से प्यारा पति । " उसकी बात पर वो लड़की बोली.. " हम्ममम सीखो कुछ.... कितना प्यार करते है वो उन्हें । और एक तुम हो जिसे मेरी कोई परवाह नहीं है । तुम्हे बस अपने काम से मतलब है । बीवी चाहे भाड़ में जाए । "
उसकी बात सुन अखंड बोला.. " क्या यार ऋषिका... ऐसा तो नहीं है मुझे भी तुम्हारी फिक्र है लेकिन तुम करने कहा देती हो । " इतना कहते हुए वो ऋषिका के बेहद करीब जाने लगा और ऋषिका पीछे होते हुए दीवाल से लग गई । वो उसके कान के पास जाकर मदहोशी भरी आवाज में बोला...
" वरना मेरा तो तुम्हे दिन रात प्यार करने को मन करता है । मैं तो तुम्हे बेड से उठने भी न दूं लेकिन तुम ही हो जो भागती रहती हो । "
उसकी बात पर ऋषिका उसे घूरते हुए बोली.. " अच्छा जी.... मै भागती हूं ? "
अखंड __ " और नहीं तो क्या ? हर दूसरे दिन मायके कौन जाता है ! "
ऋषिका __ " तुम पागल हो क्या ? अभी मैने घर में बताया नहीं है कि मैंने शादी कर ली । " उसकी बात सुन अखंड उसके कमर में हाथ डाल कर उसे अपने करीब करते हुए बोला..
" जितनी जल्दी हो सके बता दो क्योंकि मैं और इंतजार नहीं कर पाऊंगा " इतना कहते हुए उसने उसकी गर्दन पर अपने होंठ रख दिए और ऋषिका के हाथ उसके कंधे पर कस gye। ।
____
दो घंटे बीत चुके थे । लक्ष्य उसके बगल में अभी भी लेता था । मासूम का फीवर अब पहले से कम हो चुका था । तभी मासूम ने धीरे धीरे अपनी आंखे खोली । उसे होश में आता देख लक्ष्य उठ कर बैठ गया और प्यार से मासूम के माथे को सहलाते हुए बोला...
" आपको होश आ गया । अब आप कैसा फील कर रही हो । कहीं दर्द तो नहीं हो रहा है । "
मासूम ने ना में सर हिलाया और लक्ष्य के गोद में अपना सर रख कर लेट गई । लक्ष्य उसके बालों को सहलाते हुए उसके माथे को चूम लेता है ।





Write a comment ...