
मासूम कार ड्राइव कर रही थी और लक्ष्य उसके बगल में बैठा था । मासूम को अपने ख्यालों में खोया हुआ देख कर उसने पूछा...
" क्या हुआ ? आप इतनी उदास क्यों लग रही है । कोई दिक्कत है क्या ? मै कार ड्राइव कर लू । "
उसकी बात पर मासूम ने कहा.. " नहीं ऐसा कुछ नहीं है मैं बस कुछ सोच रही थी । वैसे तुमसे एक बात पूछूं... "
लक्ष्य ने उसकी तरफ देखते हुए कहा... " बिल्कुल पूछिए न । "
मासूम ने कहा .. " अगर तुम्हारे सामने कभी ऐसी सिचुएशन आई की तुम्हे मुझे या फिर अपने किसी करीबी को चूस करना पड़े तो किसे चूस करोगे । "
मासूम की बात सुनकर लक्ष्य ने तुरंत कहा.. " आपको... इसमें सोचने वाला कुछ है ही नहीं । मै आपको चूस करूंगा । मेरी लाइफ में आप और मिष्टी के अलावा कोई नहीं है । और मुझे पता है आप मिष्टी को कोई चोट नहीं पहुंचाएगी । और बाकी उसके अलावा कोई और हो या फिर नहीं मै सिर्फ आपको ही चुनूंगा । "
लक्ष्य की बात सुनकर मासूम के फेस पर स्माइल आ गई । तभी अचानक उसने ब्रेक से कार रोकी । लेकिन किसी को चोट नहीं आई मासूम ने सामने देखा तो एक कार खड़ी थी । उसने लक्ष्य की तरफ देखा और बोली...
" तुम ठीक हो न स्वीटहार्ट । "
लक्ष्य गहरी सांस लेते हुए बोला... " मै ठीक हूं लेकिन आप इतनी स्पीड से कार मत चलाए । अभी बहुत बड़ा एक्सीडेंट हो सकता था । "
मासूम ने उसकी पूरी बात इग्नोर की और कार से गुस्से से निकली । उसके पीछे पीछे लक्ष्य भी तुरंत निकल गया । वो कार की तरफ जाते हुए बोली..
" साले.... अपनी अम्मा क्यों छुड़वा रहा है madarchod... " मासूम की गाली सुनते ही दूसरी कार से एक आदमी निकला ।
" गलती तुम्हारी है ! तुम इतनी स्पीड से गाड़ी चला रही हो और ऊपर से इतनी गंदी गंदी गाली । लड़की होकर इतनी गंदी गाली देती हो शर्म नहीं आती । "
उस आदमी की बात सुनते ही मासूम कुछ बोलती उससे पहले ही लक्ष्य ने उसका हाथ पकड़ लिया और बोला..
" रहने दीजिए न । प्लीज़ मेरे लिए छोड़ दीजिए । आपकी तबीयत ठीक नहीं है । "
उसकी बात पर मासूम घूर कर लक्ष्य को देखती है और फिर उस आदमी से बोली.. " दो घंटे... जी लो अपनी जिंदगी । क्योंकि मासूम सिंघानिया से ऊंची आवाज में बात करने का मतलब मौत है । "
इतना बोल कर वो अपनी कार में आके बैठ गई । लक्ष्य भी आ गया लेकिन इस बार वो ड्राइविंग सीट पर बैठा था ।
थोड़ी देर बाद उनकी कार एक रेड लाइट पर रुकी । मासूम चुप चाप बैठी थी वही लक्ष्य की नजर बाहर स्टाल में करवा चौथ की थाली और पूजा का सामान दिखा ये देख कर उसके माइंड में कुछ आया और उसने फोन में तुरंत सर्च किया..
" करवा चौथ डेट.. " उसने देखा कि कल करवा चौथ है । उसने फोन रखा और मासूम की तरफ देखा जो आंख बंद करके लेती थी । मासूम को देख कर उसे नहीं लगा कि मासूम उसके लिए व्रत रखेगी । वो कुछ बोलता तभी कार के door पर एक छोटे लड़के ने नॉक किया ।
जिससे मासूम की आंख खुली । लक्ष्य ने गाड़ी का सीसा नीचे किया तो उस लड़के ने अपने हाथों में गुलाब के फूल आगे करते हुए कहा..
" भैया... एक दम ताजे फूल है आप भाभी के लिए ले लो न । भाभी बहुत खुश हो जाएगी । "
लक्ष्य ने मासूम की तरफ देखा फिर अपने पर्स से पैसे निकालते हुए बोला. " सब दे दो । " उस लड़के ने लगभग 20 गुलाब लक्ष्य को दे दिए और मासूम की तरफ देखते हुए बोला..
" आप बहुत लकी है भैया आपसे बहुत प्यार करते है । आप दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी है मैं भगवान से pray करूंगा कि आप दोनों सात जन्मों तक साथ रहो । " इतना बोल कर वो वहां से चला गया उसके जाते ही मासूम बोली.
" ये क्या था ? "
लक्ष्य के गुलाब मासूम को देते हुए बोला.. " मेरी तरफ से आपके लिए । "
मासूम ने मुस्कुराते हुए गुलाब ले लिए । आज पहली बार लक्ष्य ने उसे गुलाब दिया था वो खुश थी भले ही वो हार्टलेस और गुस्सैल है लेकिन जब लक्ष्य उसके लिए एफर्ट करता है तो मासूम को बहुत अच्छा लगता है ।
मासूम को मुस्कुराते हुए देख लक्ष्य ने कहा.. " आप मुस्कुराते हुए बहुत अच्छी लगती है । "
तभी मासूम की नजर सामने स्टाल पर पड़ी वो लक्ष्य से बोली.. " स्वीटहार्ट ये देखो... ये कितने अच्छे लग रहे है । बर्तनों पर कितनी अच्छी डेकोरेशन की गई है । ऐसा लग रहा है कोई फेस्टिवल है । "
लक्ष्य ने कहा.. " हां कल करवा चौथ है न । "
मासूम ने पूछा... " ये क्या होते है ? " उसे नहीं पता था वो बचपन से ही अलग हो गई थी । इनफैक्ट उसने तो ये दिवाली होली कोई भी फेस्टिवल नहीं सेलिब्रेट नहीं किए थे क्योंकि उसकी जिंदगी में बस पैसा और बिज़नस ही इंपॉर्टेंट थी ।
लक्ष्य ने कहा... " कल के दिन वाइफ अपने हसबैंड के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है । और इसी कलश से हसबैंड अपने पत्नी को पानी पिला कर व्रत तोड़ते है और चलनी से वाइफ उनका फेस देखती है । बचपन में मां ने कई बार रखा है और आपको पता है इस दिन जब मां दही बड़े और रसगुल्ले बनाती थी तो मेरी और मिष्टी की बहुत लड़ाई होती थी । "
लक्ष्य बताते हुए मुस्कुरा रहा था लेकिन अचानक मासूम की आंखों में खालीपन आ गया वो बोली.. " अगर मैं एक दिन पानी नहीं पियूंगी और खाना नहीं खाऊंगी तो तुम्हारी उम्र लम्बी हो जाएगी । क्या लॉजिक है यार !? ऐसे बकवास चीज़ कौन करता है । "
मासूम ने प्रैक्टिकल कहा । वही अब ट्रैफिक लाइट ग्रीन हो चुकी थी लक्ष्य ने कार आगे बढ़ाई । और मासूम की बात का जवाब देते हुए बोला..
" मै जानता हूं कि आप इन सब चीजों पर विश्वास नहीं करती है लेकिन ये एक पूजा है और सब औरते रहती है । "
मासूम बोली... " तुम चाहते हो मैं तुम्हारे लिए व्रत रहूं ? "
" हां... मेरा मतलब नहीं... मतलब... " लक्ष्य को समझ नहीं आ रहा था वो क्या बोले क्योंकि वो मासूम को किसी चीज के लिए फोर्स नहीं करने चाहता था ।
मासूम ने कहा.... " पहले तुम अपना मतलब क्लियर कर लो फिर बताना और दूसरी बात की व्रत नहीं रह पाउंगी हा तुम जो पूजा बता रहे हो वो भले कर लू । "
उसकी बात सुनते ही लक्ष्य ने उसे देखा और बोला.... " जैसा आपको ठीक लगे मै आपको किसी चीज के लिए फोर्स नहीं करूंगा । "
______
रात के करीब 7 बज रहे थे मासूम अपने स्टडी रूम में थी उसके सामने पीटर और समर खड़े थे । अखंड सोफे पर बैठा फाइल रीड कर रहा थे ।
मासूम उन फाइल्स पर साइन करते हुए पीटर से बोली.. " मैने सारे पेपर्स साइन कर दिए है अब जल्द से जल्द काम शुरू कर दो । "
तभी अखंड ने कहा.. " तुम sure हो न... क्योंकि ये रिस्की है और वो नील पहले से ही तुम्हरे पीछे पड़ा है । "
उसकी बात पर मासूम खड़ी हुई अखंड को घूरते हुए बोली... " तुम भूल क्यों जाते हो कि मैं मासूम सिंघानिया हूं । उसके जैसे भड़वो को अपनी हिल्स के नीचे रखती हूं तो तुम उसकी चिंता न करो । तुम अपनी चिंता करो "
इतना बोलकर मासूम चली गई उसके जाते ही पीटर अखंड से बोला... " करवा की बेइज्जती अपनी । वो सिर्फ लक्ष्य के लिए बदली है अखंड तुम्हारे लिए नहीं वो आज भी वैसी है जैसे पहले थी । "
वही मासूम जैसी ही अपने रूम में आई उसकी नजर बेड पर रखे बॉक्स पर पड़ी । उसने लक्ष्य को आवाज देते हुए कहा...
" स्वीटहार्ट... ये क्या है ? "
लक्ष्य क्लोसेट रूम से बाहर आते हुए बोला.. " ये आपके लिए मैं लाया हूं । "
" पर क्यों , i mean... मेरा बर्थडे नहीं न कोई फेस्टिवल तो फिर अचानक गिफ्ट.... " इससे आगे वो बोलती लक्ष्य उसके पास आया और बोला...
" कल करवाचौथ है इसलिए मैं आपके लिए गिफ्ट लाया हूं आप देखिए आपकी अच्छा लगेगा । "
मासूम ने लक्ष्य की आंखों में देखा जो खुशी से चमक रही थी । उसने बॉक्स खोलना शुरू किया । फर्स्ट बॉक्स में उसके लिए रेड सारी थी एंड सेकंड बॉक्स में स्लीपर और एक बॉक्स में चूड़ियां और बाकी सुहाग का सारा सामान ।
" Great 👍 😃... काफ़ी इंट्रेस्टिंग है thank you sweetheart.... " इतना कहकर उसने लक्ष्य को गले लगा लिया और लक्ष्य ने भी उसे अपनी बाहों में भर लिए । करीब दो मिनट बाद मासूम उससे अलग हुई और बोली...
" ये सब कपबोर्ड में रख दो मै फ्रेश होकर आती हूं । "
लक्ष्य ने हा कहा और सारा सामान अच्छे से रख दिया मासूम फ्रेश होकर आई और चुप चाप बेड पर लेट गई । लक्ष्य ने थर्मामीटर से फीवर चेक किया तो फीवर हाई था । लक्ष्य ने मासूम को दवा दी और उसे ब्लैंकेट उड़ा कर उसके बगल में बैठ गया और उसके बालों को सहलाने लगा ।





Write a comment ...