85

मासूम का सच !

पूरे दो दिन बीत चुके थे मासूम अभी तक घर नहीं आई थी । यहां तक पीटर को भी उसके बारे में नहीं पता था । दोपहर के करीब 3 बज रहे थे पीटर इस वक़्त हॉल में चक्कर काटते हुए किसी से कॉल पर बात कर रहा था वही अखंड सोफे पर बैठा सैंडविच खा रहा था और रौनक चुप चाप सर झुकाए बैठा था ।

कॉल कट करने के बाद पीटर ने अखंड की तरफ देखा और कहा.. " मैं लास्ट बार पूछ रहा हूं अगर तुम्हे मासूम के बारे में कुछ पता है तो मुझे बता दो वरना मुझसे बुरा कोई नहीं होगा । "

उसकी बात सुनकर अखंड ने प्लेट नीचे टेबल पर रखते हुए कहा, " मै भी पिछले दो दिन से यही कह रहा हूं कि मुझे नहीं पता वो कहा गई है यहां तक उसने अपनी लोकेशन भी ऑफ कर दी है मैं उसके फॉर्म हाउस भी गया था वहाँ भी नहीं है । "

तभी रौनक ने कहा, " ये दी को अचानक क्या हो गया । " उसने इतना ही कहा था कि तभी अखंड ने कहा, ," ये बात जाकर अपने दोस्त से पूछो ! जो तुम्हारी बहन के पीछे पड़ा है । अरे उसे अगर पता चल गया था मासूम के बिजनेस के बारे में तो क्या जरूरत थी उस पुलिस को सबूत देने की । कोई अपनी ही बीवी के खिलाफ कैसे जा सकता है । ऊपर से तब जब वो प्रेग्नेंट है । और इस दुनिया कौन है जो इस तरह के बिजनेस नहीं करता । मासूम कोई गलत काम तो नहीं कर रही थी । "

अखंड की बातों से जाहिर हो रहा था कि वो लक्ष्य से कितना नाराज है । रौनक ने कुछ नहीं कहा और वहां से लक्ष्य के पास जाने लगा । उसके जाने के बाद पीटर ने अखंड को घूर कर देखा और कहा,

" तुम्हे क्या जरूरत थी रौनक के सामने ये सब बोलने की । " अखंड ने कहा, ,* मैने जो कहा सच कहा है और अगर मासूम को कुछ हुआ तो मैं इस लक्ष्य की जान ले लूंगा बस । आप करते रहना उसकी तरफदारी । मेरे लिए मासूम से बढ़कर कुछ भी नहीं यहां तक मेरी जान भी नहीं "

इतना बोल कर अखंड वहां से चला जाता है उसके जाने के बाद पीटर सोफे में बैठ गया और उसने अपने दोनों हाथ सर में रख लिया और गहरी सांस लेते हुए बोला, " कहां चली गई हो तुम मासूम । जल्द से जल्द आ जाओ । मुझे बहुत याद आ रही हैं तुम्हारी । "

वही दूसरी तरफ, रौनक जैसे ही लक्ष्य के कमरे में आया उसने देखा लक्ष्य बेड के पास जमीन में बैठ हुआ था उसका सर उसके घुटने पर टिका था । रौनक उसे आवाज देते हुए बोला, " लक्ष्य ? "

लक्ष्य ने अपना सर उठाया और रौनक को देखा , " तुम यहां क्या कर रहे हो ! मासूम आ गई ? "

उसकी बात सुनकर रौनक उसे बहुत ध्यान से देख रहा था । उसके बाल उलझे हुए थे और उसका चेहरा पीला पड़ गया था मासूम के जाने के बाद उसने न तो कुछ खाया था न ही अपना ध्यान रखा । रौनक ने कहा, " नहीं.. अभी नहीं । दीदी अभी नहीं आई है "

तो लक्ष्य वापस अपने घुटने पर सर टिकाते हुए बोला, " तो तुम क्या करने आए हो ! जाओ यहां से मुझे किसी से बात नहीं करनी है । "

लेकिन रौनक उसके पास आते हुए बोला, " तुम सच जानना चाहते हो न ? की आखिर दीदी ने ऐसा क्यों किया वो इतनी पत्थर दिल कैसी है । मैं तुम्हे बताऊंगा । मैं सारा सच बताऊंगा " लेकिन लक्ष्य ने कहा, _" नहीं.. मुझे नहीं जानना कोई सच । "

रौनक ने कहा, " लेकिन मैं बताऊंगा " इतना कहते हुए उसने आगे कहा, " मासूम दीदी की मॉम कौन है किसी को नहीं पता क्योंकि बड़ी मॉम मासूम दीदी की मॉम नहीं है । और तो और बड़ी मॉम ने मासूम दी को जान से मारने के लिए उन्हें गोली मारी थीं लेकिन दीदी बच गई थी । "

लक्ष्य ने कहा, " क्या ? फिर मासूम की मॉम कौन है ? "

रौनक ने कहा, ' पता नहीं ? "

तो लक्ष्य उसकी तरफ गुस्से से देखते हुए बोला, " जब पता नहीं था तो । क्या सच बताने आए थे जाओ यहां से दिमाग न खाओ मेरा "

लेकिन रौनक रुका और बोला, ' मै बस इतना कहना चाहता हूं कि अगर तुम दीदी से प्यार करते हो तो वो जैसी है उन्हें एक्सेप्ट कर लो वरना पूरी जिंदगी तुम ऐसे ही जेल जैसी जिंदगी गुजारोगे । "

लक्ष्य उसकी तरफ हैरानी से देख रहा था वो बोला, " क्या कह रहे हो । वो इलीगल बिजनेस करती है खून करती है । डायमंड स्मगलिंग करती है । ,"

रौनक ने कहा, " इसमें गलत क्या है ? वो कोई चाइल्ड या ह्यूमन ट्रैफिकिंग तो नहीं करती ! न ही ड्रग का धंधा करती है वो बस डायमंड स्मगलिंग करती है । और आज कल कौन इतना पवित्र है जो ये सब काम नहीं करता । और रही बात खून की तो दीदी ने उन लोगों को मारा है जिनके क्रिमिनल रिकॉर्ड थे और उनका पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई ।

और जिन दो लड़कियों को तुम्हारे सामने मारा है तो एक बार जरा अच्छे से रिसर्च करना कि उन्होंने कितने कितने कांड किए है । और तुम्हारी वजह से वो दी के नजरों में आई तो दी ने मारा और आज तुम्हारी वजह से कई मासूम बच्चे बच हुए है । "

लक्ष्य को हैरान देख कर रौनक ने दोबारा बोला, " मैं बस तुम्हे समझाने आया था कि अपनी बीवी अपने बच्चे पर ध्यान दो ज्यादा सच झूठ पास्ट सही गलत पर नहीं। और खाना खा लेना दीदी कल तक आ जाएगी । "

इतना कहकर रौनक वहां से चला गया ।

Write a comment ...

avi Pandey

Show your support

please support me i will not disappoint you

Write a comment ...